घर से सब्जी लेने निकली शिक्षिका लापता, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल में तैनात इतिहास की शिक्षिका के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शिक्षिका की मां ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवायी है। इधर समाचार लिखे जाने तक पुलिस शिक्षिका के घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों में तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौधरी कॉलोनी उत्तर गौजाजाली बरेली रोड निवासी 32 वर्षीया शिक्षिका शिल्पा की मां किरण देवी ने बताया कि बीते सोमवार दोपहर 12 बजे करीब बेटी सब्जी लेने घर से बाहर गई थी। लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी। काफी खोज ढूंढ के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को किरण देवी ने बनभूलपुरा थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।

एसओ सुशील कुमार ने बताया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें -   गांधी और भारतीयता’ पर मंथन: UOU में गूंजे सत्य-अहिंसा के विचार, गांधी के उत्तराखंड कनेक्शन पर भी हुई चर्चा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440