समाचार सच, हल्द्वानी ((नीरू भल्ला))। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू कोविड कर्फ्यू में टीम थाल सेवा ने सराहनीय कदम उठाया है। जिसके चलते डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के पास थालसेवा स्थल पर 24 घंटे भोजन उपलब्ध रहेगा। जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाल सेवा स्थल पर हर समय कोई न कोई कार्यकर्ता मौजूद रहेगा, जो जरूरतमंदों को भोजन, बंद, पाव, आदि उपलब्ध कराएगा। साथ ही अपरान्ह 12 से 2 बजे तक थालसेवा की वैन रोज की तरह नैनीताल रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, आदि जगहों पर निशुल्क भोजन वितरित करती रहेगी। उन्होंने बताया कि थालसेवा पिछले ढ़ाई वर्षों से यह सेवा कार्य कर रही है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम का उद्देश्य किसी को भी भूखा नहीं सोने देना है। यदि किसी कोविड परिवार को भोजन की दिक्कत है तो वो टीम थाल सेवा से संपर्क कर सकते हैं। टीम उन्हें भोजन उपलब्ध कराएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












