टीम थालसेवा ने की अक्षम लोगों की मदद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थालसेवा ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को सक्षम बनाने के लिए उनको यन्त्र प्रदान किए। टीम के द्वारा ओखलकांडा निवासी राधेश्याम तथा मोतीनगर निवासी मुन्नी की ज़िन्दगी संवारने के लिए राधेश्याम को नई कृत्रिम टांग तथा मुन्नी को नई ट्राई साईकल दिलाई गई, टीम थाल सेवा के प्रमुख सेवक दिनेश मानसेरा ने बताया कि ये सेवा किट नाइजीरिया से गौरव दुग्गल परिवार द्वारा प्रदान की गयी है। उनका कहना था कि सुशीला तिवारी में एक नेपाली युवक की सर्जरी के लिए दो यूनिट रक्त की भी व्यवस्था सेवा कार्य के रूप में दी गयी, इस अवसर पर राजीव बग्गा, गिरीश गुप्ता, अतुल वर्मा, संजय बग्गा, लव कुश यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   लौकी जो शरीर को ठंडक देती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440