जहरीला पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र लाइन नंबर 16 निवासी 14 वर्षीया केसर पुत्री मोहब्बत रफी ने गुरुवार की रात कीटनाशक दवा सेवन कर लिया। परिजनों ने गंभीर हालत बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज कैलाश नेगी के साथ अस्पताल पहुंचे, और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया पूछताछ करने पर जहर खाने का कारण पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440