किशोर की गंगा में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन गंगा में नहाते समय एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा था कि वह अपने 6 दोस्तों के साथ यहां गंगा में नहाने आया था। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा की गहराई से किशोर को बाहर निकाला, और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना के बाद मृतक किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   हरेला पर हरियाली का महाअभियान: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में लगेंगे 500 पौधे, फल उद्यान और मिश्रित वन विकसित कर परिसर को बनाया जाएगा हरित मॉडल

जानकारी के अनुसार गुमानी वाला निवासी 17 वर्षीय निखिल शाही अपने 6 दोस्तों के साथ तपोवन के गंगा घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाने के दौरान निखिल शाही गंगा में डूब गया। जैसे ही निखिल को डूबते हुए देखा तो उसके दोस्त भी उसे बचाने को गंगा कूद गए। लेकिन निखिल को बचा नहीं पाए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग मातवर सिंह ने गंगा की गहराई में गोता लगाकर निखिल शाही को बेहोश अवस्था में बाहर निकला और आनन-फानन में उसेे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण और मुनिकीरेती के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि निखिल के पिता रमेश केदारनाथ के निकट छोटा सा रेस्टोरेंट चलाते हैं, उसके दो छोटे भाई बहन भी हैं।

यह भी पढ़ें -   कानपुर के युवक का रानीखेत में बेरहमी से कत्ल, बुआ के घर घुसकर हत्यारे ने मचाया खूनी तांडव, दो महिलाएं भी लहूलुहान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440