सहेली के घर गई किशोरी लापता, युवक पर आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सहेली के घर गई किशोरी लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज क‌र कार्यवाही शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा के लाइन नंबर 10 निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री बीते दिवस अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली। लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढ खोज शुरू की गई। रिश्तेदारी के अलावा उसकी सहेलियों के यहां भी उसका पता लगाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को आकिब नामक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया है। उसने प‌ुलिस से आरोपी पर कार्यवाही के साथ ही पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440