बनभूलपुरा क्षेत्र से हुई किशोरी लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। बनभूलपुरा क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसे बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर में रहने वाली एक किशोरी मंगलवार की प्रातः अचानक घर से लापता हो गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवारजनों को उसकी चिंता सताने लगी। इस पर किशोरी की खोजबीन शुरू की गई। किशोरी के पिता के अनुसार खोजबीन के दौरान पता चला है कि उसकी पुत्री को अंतिम बार पड़ोस में रहने वाले रिजवान नामक युवक के साथ देखा गया। उसने रिजवान पर पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440