सामान लेने को घर से निकली किशोरी लापता, परिजनों ली पुलिस शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (फरहत रऊफ)। घर से सामान लेने की बात कहकर निकली किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपने साथ हजारों की नगदी भी ले गई है। खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उजाला नगर निवासी लईक हुसैन की 16 वर्षीय पुत्री सायमा बीती 13 अप्रैल को मोहल्ले में ही स्थित दुकान से सामान लेने की बात कहकर निकली। लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी। वह अपने साथ 12 हजार की नगदी भी ले गई है। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू की गई। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिवारजनों को किशोरी की अनिष्ट की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर आज होगी बड़ी समीक्षा, 30 जुलाई से यात्रा शुरू होगी या नहीं? शाम की बैठक में होगा फैसला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440