रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी लापता, बरामदगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है।

पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में हिमालयन कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी उमा बिष्ट पत्नी स्व. भगवत ने कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री निशा बिष्ट 18 जून को घर से बिना बताये कहीं चली गई। उसकी काफी खोजबीन की गई। रिश्तेदारी के अलावा उसकी सहेलियों में भी पता लगाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। काठगोदाम थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440