समाचार सच, (सुशील शर्मा)। किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।
मंगल पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी एक महिला ने बीते दिवस अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ होने की शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बनभूलपुरा में रहने वाला मुकुल नामक युवक अक्सर छेड़छाड़ करता रहता है। जिसके चलते उसकी पुत्री का घर से बाहर निकला दूभर हो गया है। इस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इधर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को मुुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















