घर से स्कूटी लेकर निकला किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के एक घर से स्कूटी लेकर निकला किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

संजीव अग्रवाल निवासी हिमालया फार्म, रामपुर रोड ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया है कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रितिक अग्रवाल बीते दिन घर से स्कूटी संख्या यूके 04एबी-7976 से लेकर किसी कार्य के लिये निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कुंडली में शनि कमजोर होने पर पैसा आता तो है, लेकिन रुकता नही दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440