टिहरी गढ़वाल में आया भूकंप, घरों से बाहर निकल आए लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 6 बजकर 18 मिनट पर झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह की जनहानी की खबर नहीं है। इससे पहले 21 अगस्त को झारखंड में मध्घ्यम दर्जें के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। साहेबगंज में दोपहर बाद तकरीबन 12.07 बजे ये झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी। हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 5 जून को भी सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त तीव्रता 4.7 मापी गई थी। यह झटके जमशेदपुर में आए थे।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड अति संवेदनशील रहा है। इसी साल 21 अप्रैल को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र चमोली जिला रहा। भूकंप की तीव्रता 3.4 और गहराई पांच किमी मापी गई है। इसका केंद्र चमोली बताया गया। चमोली जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। इससे पहले भी यहां कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440