टिहरी: गुलदार ने घात लगाकर युवती को बनाया शिकार, दहशत में लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। देवभूमि में जंगली जानवरों का आंतक थमते नहीं दिख रहा है। ताजा मामला टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक का है। यहां गुलदार ने एक युवती पर हमला कर दिया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है, तो वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को रात में अकेले घर से ना निकलने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना प्रतापनगर ब्लॉक के कंडियाल गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां रात को गुलदार ने एक दिव्यांग युवती पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती अपने गांव से निकट के बड़कोट गांव जा रही थी। तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह युवती गुलदार से जान बचाकर रात में अपने घर कंडियाल पहुंची। परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि युवती पहचान कंडियाल गांव निवासी 24 वर्षीय अंजलि दिव्यांग (मानसिक रूप से विक्षिप्त) पुत्री जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। युवती की गंभीर हालत देखते हुए सीएचसी चैंड-लंबगांव से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग द्वारा युवती के इलाज के लिए अनुमन्य सहायता देने की बात कही गई है। साथ ही लोगों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440