नैनीताल जिले में तहसीलदारों के तबादले, हल्द्वानी के अब यह होंगे तहसीलदार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार तीन तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है।

श्रीमती मनीषा बिष्ट, जो वर्तमान में हल्द्वानी तहसीलदार थीं, उन्हें अब धारी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें तहसील खनस्यु का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कुलदीप पांडे, जो लालकुआं तहसील में कार्यरत थे, उन्हें हल्द्वानी तहसीलदार बनाया गया है।

श्रीमती पूजा अत्री, जो पहले धारी तहसीलदार थीं, को अब लालकुआं तहसील का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही उन्हें नैनीताल/रामगढ़ तहसील व विशिष्ट भूमि अध्यापक, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440