टैंट व्यवसाईयों ने किया हल्द्वानी महानगर में कांवरियों का जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टैंट व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले टैंट व्यवसाईयों ने हरिद्वार से कांवर में जल लेकर हल्द्वानी महानगर पहुंचे शिवभक्तों का सोमवार को जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बमबम भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।

यहां पार्थ सारथी बैंकट हाल में एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन पांडे के नेतृत्व में हरिद्वार से आये कावरियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर टैंट सदस्यों एवं व्यवसाईयों ने विधि-विधान से जोरदार स्वागत किया और जलपाल कराया। श्री पांडे ने बताया कि संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन बोरा एवं कुंदन सिंह बोहरा के नेतृत्व में 28 सदस्यों का दल 16 जुलाई को चाँदनी चौक बल्यूटिया शिव मंदिर से चलकर आज हल्द्वानी पहुँचा हैं।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक भोला दत्त भगत, प्रताप सिंह गौड़, महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बैंकट एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज पांडे, बबलू गुप्ता, राजू गुप्ता, मनोज कपिल, चंदन मेहता, हरिओम गुप्ता, गोपाल दत्त गुर्रानी सहित टैंट व्यापारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   हरेला पर हरियाली का महाअभियान: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में लगेंगे 500 पौधे, फल उद्यान और मिश्रित वन विकसित कर परिसर को बनाया जाएगा हरित मॉडल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440