हल्द्वानी महानगर में वाहन चोरों का आतंक : अब इस जगह से उड़ाई बाइक और स्प्रिंट गियर साइकिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में वर्तमान में वाहन चोरों का आतंक फैला हुआ है। बेखौफ वाहन चोर आये दिन मौके का फायदा उठा कर दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। महानगर में चोरों ने अलग-अलग स्थानों से एक बाइक व स्प्रिंट गियर साइकिल उड़ा ली है। पीडितों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बैंक कालोनी बिठोरिया नंबर 1 निवासी गोविंद सिंह बोरा पुत्र जमन सिंह बोरा के घर में पुताई का काम चल रहा है। पेंट का काम करने वाला छत्रपाल के किराए के मकान के बाहर उसने अपनी बाइक संख्या संख्या यूके04सी-7473 खड़ी की थी। जिसे चोरों ने मौके का फायदा उठा कर बाइक को चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

इधर दूसरी ओर तिकोनिया मल्ला गोरखपुर के गैराज का ताला तोड़कर चोरों ने गैराज में खड़ी की हुई स्प्रिंट गियर वाली साइकिल चोरी कर ली। पीड़त ने पुलिस को सूचना दी है। तिवारी धार बिठौरिया नंबर 1 कुसुमखेड़ा निवासी योगेश चंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी बहन दीपा नैनवाल पत्नी गिरीश नैनवाल निवासी गुरूतेगबहादुर मार्ग में रहती है। उनका तिकोनिया मल्ला गोरखपुर मे गैराज है। चोरों ने गैराज का ताला तो़ड़ कर गियर वाली मोटर साइकिल चुरा ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सूर्य ग्रहण के दिन जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440