समाचार सच, हल्द्वानी। शिव सेना द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया तथा भगवान श्री राम जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि माननीय उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में आज शिवसेना और भी अधिक मजबूत हुई है साथ ही उनके मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने की शैली पूरे देश भर में अग्रणी मुख्यमंत्री के रूप में इस कोरोना काल में नजर आई। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के सेनानायक उद्धव ठाकरे हैं जो हमेशा राष्ट्र हितों के साथ धर्म समाज व गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं व बेरोजगारी को देखते हुए उनके प्रति भी उनका कार्य सराहनीय है। उनसे प्रेरणा लेकर हम सब भी जनहित के कार्य करते हैं जन्मदिन के इस कार्यक्रम को मनाते हुए सभी शिव सैनिकों ने ठाकरे जी के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित करी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संगठन मंत्री अशोक सिंधी, मंडल सचिव पदम पाल, मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे, जिला कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता क्षेत्र प्रमुख रवि कश्यप, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, मुकेश जोशी, विजय गुप्ता, सागर गुप्ता, मनोज जोशी, सचिन नागर सहित शिव सैनिक सम्मिलित है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



