थाल सेवा ने अब तक बांट दिये 70 हजार भोजन के पैकेट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में थाल सेवा द्वारा अब तक बांटे 70 हज़ार भोजन पैकेट्स और 1700 राशन किट बांटी जा चुकी है। लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन रोजाना जरूरत मन्दों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है।

थाल सेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि अब तक 70 हज़ार से भी ज्यादा भोजन पैकेट्स थाल सेवा के माध्यम से बना कर वितरण करें गये हैं वहीं 1700 राशन किट भी बांटी जा चुकी है। जिसकी प्रतिदिन सूचना प्रशासन को अवगत करायी जा रही है।

मानसेरा ने बताया कि सोशल मीडिया से लोगो ने हमे आर्थिक सहयोग देकर जन सेवा के कार्य मे हाथ बंटाया जोकि टीम थालसेवा के लिए एक सम्मान की बात है, थाल सेवा द्वारा आज भी लगभग 1700 भोजन पैकिट्स पुलिस पिकेट्स में पहुंचाये जहां से पुलिस द्वारा जरूरतमंद लोगों को उक्त पैकेट पहुंचाने का कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें -   कामिका एकादशी पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

टीम थाल में सहयोग कर रहे उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, गिरीश गुप्ता, संजय बग्गा, गिरीश मेलकानी, अतुल वर्मा, रक्षित वर्मा, प्रवीण मित्तल, राजीव वाही, गोल्डी बिन्द्रा, दयाल पांडेय, तरुण सक्सेना, रवि यादव, सरयू प्रसाद, रितेश आनन्द, चन्द्र शेखर वर्मा, सुमित बांगा, दीपक वर्मा, जीत सिंह, हिमांशु बिष्ट, राकेश पाण्डे, लवकुश यादव, दिनेश, प्रकाश, महेन्द्र, हरीश कांडपाल, देवी प्रसाद पुरोहित, दीपक जोशी, महिपाल बिष्ट, हरीश सिंह काफलिया आदि सेवा करते नजर आये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कामिका एकादशी पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440