थालसेवा ने सोलर लालटेन लगाकर किया 40 झोपड़ियों को रोशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थाल सेवा ने प्रदूषण मुक्त अभियान रोशनी सेवा को जारी रखा है। इसके तहत करीब पांच सौ झोपड़ियों में सोलर लालटेन लगाई जा रही हैं। 23 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान को 10 नवम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दीवाली पटाखों के प्रदूघ्षण रहित शहर बनाने के लिए टीम थालसेवा (लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन, रजि.) ने झोपड़ियों को सोलर लालटेन से करने का मन बनाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि अभियान के तहत जरूरतमन्दों की झोपड़ियों का पहले सर्वे करवाया जाता है फिर उनके घरों में जाकर सोलर लालटेन लगा दी जाती है। उन्होंने बताया कि रोशनी सेवा के इस अभियान को शहरवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। संस्था का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक कर उन्हें सामाजिक दायित्वों और सेवा कार्याे से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अभी उनकी टीम के छह सदस्य जरूरतमन्दों की घरों का सर्वे करने में लगे हैं। अभियान के तहत 6 नवम्बर की सेवा में धर्मपुरा, बरेली रोड, मेडिकल कॉलेज के पास करीब 40 झोपड़ियों को सोलर लालटेन लगाकर रोशन किया गया। जिसकी सेवा नाइजीरिया निवासी गौरव दुग्गल द्वारा की गई। रोशनी सेवा में संस्था उपाध्यक्ष उमंग वासुदेव, गिरीश गुप्ता, राजीव बग्गा, हरिमोहन मोना, अमित आसवानी, प्रताप बिष्ट, महिपाल बिष्ट, विक्रम राणा आदि ने सेवा दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440