थालसेवा ने पहुंचाया अग्नि प्रभावित झोपड़ियों तक राशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। थाल सेवा टीम ने मंगलवार को हल्दूचौड़ में अग्नि प्रभावित झोपड़ियों तक राशन पहुंचाया। ज्ञात हो कि हल्दूचौड़ लक्ष्मी मंदिर के पीछे तेजपुर नेगी गांव में एक झोपड़ी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। साथ ही आसपास की 3 और झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गई थी। तहसीलदार नीतू डागर द्वारा पहुंची सूचना पर टीम थालसेवा घटना स्थल पहुंची। जहां टीम ने स्थानीय पटवारी मनोज सिह रावत व ग्राम प्रधान दिनेश आर्य के साथ अग्नि प्रभावित लोगों से सम्पर्क साधा और प्रभावित परिवारों को दो हफ्ते का राशन पहुंचा दिया। टीम थालसेवा से प्रवीण मित्तल ने यह सेवा कार्य पूरा किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440