उत्तराखण्ड से किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, यह है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक किशोरी का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना टिहरी कैंपटी के दूरस्थ चकराता क्षेत्र के कानू गांव की है।

कैंपटी थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि बीती 11 अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक बहन 7 अप्रैल को अपनी बड़ी बहन के ससुराल जामसारी मसूरी के लिए निकली थी। लेकिन चार दिन बाद भी वह ना ही बहन के ससुराल पहुंची और ना ही अपने घर वापस आई। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरु की। पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक के मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो उसकी लोकेशन कालसी चकराता क्षेत्र में मिली।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो सटोरिये गिरफ्तार

पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता लगाया कि नाबालिक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिढ़गांव लरोट आप में है। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने महिला उप निरीक्षक नीलम कांस्टेबल राजेंद्र सिंह नेगी महिला कांस्टेबल मीणा तोमर की टीम को तलाशी अभियान चलाने के लिए भेजा पुलिस ने उसे चिढगांव रोड हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

उसे कोर्ट के निर्देश पर मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन देहरादून भेजा गया। कैंपिटी पुलिस ने मुकदमे में आईपीसी की धारा 363 और 366 की बढ़ोतरी भी की नाबालिक की कॉल डिटेल के आधार पर पता चला कि अभियुक्त अंकित ने ग्राम दरिया तहसील चकराता से उसे भगाया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना और एक्टिव सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम कानून से गिरफ्तार किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440