नवयुवक संघ के गणेश उत्सव में हरियाणा के कलाकारों ने बांधा समां, केंद्रीय मंत्री ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवयुवक संघ के तत्वाधान में आयोजित गणेश उत्सव के चौथे दिन हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार सुनील पार्चा के भक्तिमय गीतों ने दर्शकों को यहां झूमने में मजबूर कर दिया वहीं हरियाणा की सन्नी सांई गु्रप ने कार्यक्रम में ऐसा समां बांधा कि दर्शक अपने स्थान पर ही विराजमान रहे।
प्रातःकालीन बेला में गणेश अराधना के पश्चात शीशमहल के युवाओं द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं देर सायं हरियाणा से पहुंचे सुनील पार्चा ने गणपति रखो मेरी लाज, गौरी के लाला पूजा करें हम तुम्हारी आदि भगवान गणेश के भजनों ने संगीत संध्या का आकर्षण का केंद्र रहे। उनके साथ आई सन्नी सांई ग्रुप के कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों से संध्या में डमरू, आरती, भगवान गणेश के वाहन मूषक की आवाजें निकालकर श्रद्धालुओं के मन मंे जोश भर दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा हरि शरणम के संस्थापक हरगोविंद दास भाई जी भी उपस्थित थे। मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विनोद आनंद, अमरजीत सिंह सेठी, गोल्डी बिंद्रा, ऋषभ, सोनू शर्मा, तारा ठाकुर, गगन सेठी, हर्षित सिंह, किशोर, सनी शेट्टी, मोहन पाठक, पंकज खत्री प्रमुख थे। रामनिवास गुप्ता, मयंक शर्मा, मुकुल जोशी, नितिन भाई, सुरेश पाल, प्रमोद, सुरजीत नरूला, विवेक भसीन, भोला भसीन, राजकुमार सिंह नेगी आदि प्रमुख थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एक साल का कार्यकाल, अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; 10.93 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद कर मंजूनाथ टीसी ने बनाई अलग पहचान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440