राम केवट संवाद व चित्रकूट में भरत मिलाप की लीला का मंचन देख दर्शक हुए भावुक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुर्ननवा महिला समिति द्वारा पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में महिलाओं की रामलीला में आज शुक्रवार को कलाकारों ने राम केवट संवाद व चित्रकूट में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। आज पांचवे दिन राम केवट संवाद तथा चित्रकूट में भरत मिलाप सहित कई दृश्यों में संवाद व प्रसंग इतने भावमय, संवेदना से भरे थे कि कलाकारों के साथ दर्शक भी भावुक हो गए।

लीला में वनवास के दौरान भगवान राम को निषादराज मिलते हैं। निषादों का राजा भगवान राम का सेवा प्रहरी बनकर अपना जीवन धन्य करते हैं। भगवान राम गंगा नदी को पार कराने के लिए केवट से विनय करते है परंतु केवट उनके चरणों को धोकर गंगा पार कराने को कहता है। राम उसकी बात मान लेते हैं। राम के चरण धोने के बाद केवट गंगा पार कराता है। भरत व शत्रुघ्न ननिहाल से अयोध्या लौटने पर राम के वनवास व राजा दशरथ के स्वर्गवास का पता लगने पर दुखी होते हैं। कैकई को लज्जित कर भगवान राम से मिलने चित्रकूट जाते हैं। चित्रकूट में भरत राम से अयोध्या चलने की प्रार्थना करते हैं। भगवान राम भरत को अपनी खड़ाऊ देते हैं। भरत खड़ाऊ लेकर वापस अयोध्या लौट आते हैं।

आज की लीला मंचन में इन लोगों ने निभाई भूमिका
रामलीला मंचन में राम की भूमिका मानसी, लक्ष्मण-लक्षिता, सीता-तेजस्वनी, भरत-दिव्यांशी, शत्रुघ्न-सिद्धि, केवट-प्रेमा जोशी, दशरथ-अनुराधा, केकई-मीना, मंथरा-रितु कांडपाल, कौशल्या-कमला रौतेला, सुमित्रा शीला राणा, समुन्त-लीला मनराल, वशिष्ठ- लता जोशी, निषाद-हेमा हरबोला, निषाद का परिवार भगवती बिष्ट, सोना तिवारी, गीता दरम्वाल, निर्विका नेगी, मनस्वी नेगी, वैभवी बिष्ट, गरिमा बिष्ट आदि कलाकार शामिल रहें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर: 124 सड़कें बंद, गंगा चेतावनी स्तर के पार, पांच उड़ानें डायवर्ट

इधर आज प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड द्वारा दूसरी बार महिला रामलीला मंचन कराये जाने के लिये पुनर्नवा महिला समिति को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी केस में तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिकाएं खारिज

आज लीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नारायण पाल उनकी पत्नी कामिनी पाल, विजय पाल, करूणा पाल, बलवंत पाल ने शिरकत की। वहीं समिति की अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव सुश्री कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, जया बिष्ट, तुलसी रावत, प्रेमा बृजवासी, मंजू बनकोटी, कुसुम बोरा, अंजना बोरा, निर्मला बहुगुणा व लक्ष्मीकांत पसपोला आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440