भवाली नरेश पाण्डे केस में सबसे बड़ा उलटफेर! जिस युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा, अब उसी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

नाबालिग को होटल ले जाकर शारीरिक शोषण के लिए दबाव बनाने, पॉक्सो और मानव तस्करी समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई, पुलिस बोली- जांच में सामने आ रहे हैं नए तथ्य

समाचार सच, नैनीताल/भवाली। नैनीताल जिले के चर्चित भवाली दुष्कर्म प्रकरण में मंगलवार को ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। जिस युवती ने सबसे पहले भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ दुष्कर्म, शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, अब वही युवती खुद पुलिस कार्रवाई के घेरे में आ गई है।

मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एक अन्य युवती की शिकायत के आधार पर पहली शिकायतकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दुष्कर्म कराने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नाबालिग को होटल ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया, जब एक अन्य युवती ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि पहली शिकायतकर्ता उसे बहला-फुसलाकर काठगोदाम स्थित एक होटल में ले गई, जहां पहले से मौजूद नरेश पांडे के सामने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ अमावस्या 2026: 14 या 15 को आषाढ़ अमावस्या व्रत का मान्य कब? जान लें स्नान-दान उत्तम मुहूर्त भी

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उसकी आयु 17 वर्ष 11 माह थी। इसी आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शिकायत को गंभीर मानते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने क्या कहा?
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार, जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि मुख्य आरोपी नरेश पांडे और पहली शिकायतकर्ता कथित रूप से कुछ छात्राओं को अपने प्रभाव में लेकर उनका शोषण कराने की कोशिश करते थे। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएंगे।

एसएसपी ने कहा कि यदि इस प्रकरण में अन्य पीड़िताएं भी सामने आती हैं तो उनके बयान दर्ज कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   मां-बाप के सामने गंगा में समा गया 12 साल का चंदन… कोई मेरे बेटे को बचा लो की चीखों से कांप उठा ऋषिकेश

पहले ही जेल भेजा जा चुका है नरेश पांडे
गौरतलब है कि इस मामले में मुख्य आरोपी नरेश पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। अब पहली शिकायतकर्ता की गिरफ्तारी के बाद इस बहुचर्चित मामले ने नया मोड़ ले लिया है और जांच का दायरा भी बढ़ गया है।

फरार होने की तैयारी की भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवती गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना गांव छोड़ने की तैयारी में थी। बताया जा रहा है कि वह देहरादून होते हुए जयपुर जाने की योजना बना रही थी और यात्रा की बुकिंग भी कर ली गई थी। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी हो रही जांच
पुलिस अब पूरे प्रकरण से जुड़े होटल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस चर्चित मामले में आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440