हल्द्वानी शहर में खाली प्लॉट से मिला ज्वेलरी कारीगर का शव, पुलिस जांच में जुटी!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच उस समय हड़कंप मच गया जब रामलीला मैदान के पास गुरुद्वारा के पीछे स्थित जगन्नाथ गली में शनिवार को एक खाली प्लॉट से ज्वेलरी कारीगर का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त सुभाष (निवासी कलकत्ता) के रूप में हुई है, जो बीते कुछ समय से हल्द्वानी में रहकर सोने की कारीगरी का काम करता था।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस रहस्यमयी मौत को लेकर पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440