समाचार सच, देहरादून। त्रिवेणी घाट से सटे नाव घाट गंगा तट पर एक नवजात का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब पौने एक बजे सूचना प्राप्त हुई कि नाव घाट के समीप गंगा किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टतया डिलीवरी के समय शिशु के मृत होने के बाद गंगा में विसर्जित करने के उद्देश्य से शव को गंगा में प्रवाहित किया गया होगा। शव करीब 24 घंटा पुराना है। नवजात की नाल नहीं काटी गई है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है पुलिस के मुताबिक इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












