दून में बंद कमरे के अंदर से बरामद हुआ मुजफ्फरनगर के व्यक्ति का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां रायपुर के बालावाला मे एक व्यक्ति का शव बंद कमरे के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चौकी बालावाला थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली की हनुमान मंदिर रोड बालावाला में रामदास नौटियाल के कांपलेक्स में किराए पर रहने वाले कपिल तोमर पुत्र विनोद तोमर निवासी शांति नगर मुजफ्फरनगर उम्र 35 वर्ष का दरवाजा अंदर से बंद है तथा दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी बालावाला उप निरीक्षक राजीव धारीवाल चीता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा कटर से कटवा कर खुलवाया गया, तो अन्दर कपिल तोमर अपने बेड पर बेसुध अवस्था में था। जिसे पुलिस ने 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाया तथा परिजनों को सूचित किया गया। अस्पताल में कपिल तोमर को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440