समाचार सच, हल्द्वानी। क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर दिल्ली से देर शाम यहां नैनीताल मार्ग सौरभ होटल स्थित आवास संकलन पर पहुंचा। पार्थिव शरीर यहां पहुंचने से पूर्व ही आवास पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उनके अन्तिम दर्शन को पहुंची हुई थी। इस दौरान सभी की आंखे नम थी। जैसे ही आवास पर वाहन द्वारा नेता प्रतिपक्ष का पार्थिव शरीर उतारा तो अन्तिम दर्शन को लाइन लगाकर खड़े समर्थकों की भीड़ आंखों से आंसू बहने लगे। इस दौरान लोगों के द्वारा जब तक सूरज चांद रहेगा इन्दिरा तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। उनके आवास पर कई लोग यह कहते दिखे कि दो दिन पहले तो ठीक-ठाक मुलाकात हुई थी। सब एक-दूसरे का मुंह देखकर कह रहे थे यकीन नहीं हो रहा है अचानक ऐसा कैसे हो गया। हम आपको बता दें कि स्व0 इन्दिरा हृदयेश अपने गृहक्षेत्र हल्द्वानी ही नहीं पूरे उत्तराखण्ड में लोकप्रिय नेता की पहचान थी कि हर व्यक्ति उकने निधन की खबर सुनकर उनके आवास पहुंचा हुआ था। उनके आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, कांग्रेस महिला राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी, शोभा बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, हेमन्त बगड्वाल सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता, समर्थक व क्षेत्र की जनता मौजूद थे।
अंतिम संस्कार का पूरा शेड्यूल:
प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सीधे दिल्ली से चलकर हल्द्वानी में इंदिरा के आवास संकलन में ही उनके अंतिम दर्शन करेंगे।
अंतिम दर्शन हेतु डा. इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर 14 जून सोमवार को संकलन आवास से प्रातः 9 बजे कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” में रखा जाएगा।
स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि के उपरांत 10 बजे अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट रानीबाग के लिये प्रस्थान करेगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


