हल्द्वानी: विज्डम स्कूल के होनहारों का धमाका, CBSE बोर्ड में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शिक्षा नगरी हल्द्वानी में एक बार फिर विज्डम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई दंग रह गया। CBSE बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय के छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। मेहनत, लगन और अनुशासन का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए।

इस शानदार सफलता के सितारे बने काव्य पाण्डे, जिन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया और सभी के लिए प्रेरणा बन गए। उनके ठीक पीछे खुशी जोशी ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अक्षय अधिकारी ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल

इसके अलावा भी कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निवेदिता जोशी (91%), हर्षित पूनिया (89.4%), रिया मोर्या (89%), दीपिका बोरा (87%), बोबी बिष्ट (85.4%) और दीक्षा सुवाल (82%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।

इस वर्ष की खास बात यह रही कि विद्यालय के पूर्व छात्र दिव्य प्रकाश ने ऑल इंडिया स्तर पर 45वीं रैंक हासिल कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश पाया, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बन गया। वहीं छात्र जयेश प्रकाश ने विद्यादान, जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -   भवाली नरेश पाण्डे केस में सबसे बड़ा उलटफेर! जिस युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा, अब उसी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल तथा समस्त स्टाफ ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने लायक था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440