मुख्यमंत्री ने दी सीबीएसई के 12वीं व 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई के 12वीं तथा 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें -   बुलंदशहर यूपी का कपिल आया था रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड…एक पल में उजड़ गया परिवार

इधर उत्तराखंड राज्य की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं तथा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की ष्मैं यह आशा करती हूँ कि आप सभी आगामी कक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगें। साथ ही मैं उन सभी छात्र-छात्राओं की निराशा को समझती हूँ, जो विद्यार्थी इस परीक्षा में असफल रहे। सफलता एवं असफलता जीवन के दो पहलू हैं, जो हमें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरणा देते हैं। आप सभी लोग अपने कौशल और प्रतिभा से अवश्य ही सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने दिखाई पहली टोली को हरी झंडी, टनकपुर बना आस्था का द्वार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440