समाचार सच, हल्द्वानी। निर्माणधीन शोरूम से एक चोर को ठेकेदार ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड में बजाज शोरूम में निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि देर रात एक चोर वहां घुस आया और सरिया चोरी कर ले जाने लगा। इस बीच ठेकेदार रहीश की नजर उस पर पड़ गई। ठेकेदार ने मजदूरों की मदद से चोर को दबोच लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां पूछताछ में चोर ने पुलिस को अपना नाम अमान बताया है। पुलिस ने शोरूम स्वामी नितिन अग्रवाल की तहरीर पर चोर के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



