देश कभी नहीं भुला सकता शहीदों का बलिदान : आशा शुक्ला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने प्रदेशवासियों को कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे जवान हमारा गौरव है। शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम और शौर्य से घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा और कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनका सर्वाेच्च बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता है। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी तादात में उत्तराखण्ड के सपूतों ने भी सीमा के खातिर अपने प्राणों की आहूति दी। भाजपा सरकार शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिको के हितो की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440