राहुल गांधी की बातों को देश गंभीरता से नहीं लेता: धामी, बोले- सेना के शौर्य पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि देश अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी कई बार सेना की कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे विषयों पर प्रमाण मांगते रहे हैं, जबकि देश की सेना ने हमेशा अपने साहस और वीरता का परिचय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में भी ऐसे बयान देते हैं, जिनसे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   वास्तु शास्त्र: अगर कोई चीज टूटती है तो यह आने वाले बदलाव या फिर किसी चीज से सावधानी बरतने का इशारा देती हैं

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार जनता की सेवा कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और पार्टी को विश्वास है कि जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी।

कैंचीधाम क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों और नई सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा

लोकायुक्त की नियुक्ति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही उत्तराखंड को नया लोकायुक्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से हिमालय, गंगा, यमुना और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440