बुजुर्ग की हत्या कर बदमाश ने लूटे 45 सौ रुपये

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बडोवाला तेलपुर में एक बदमाश ने बुजुर्ग की हत्या कर उससे 45 सौ रुपये लेकर फरार हो गया है। सूचना के बाद मामले तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हमलावर के खिलाफ हत्या की धारा में बढ़ोतरी करते हुए कारवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 15 अक्टूबर को तेलपुर में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग व्यापारी के ऊपर लोहे की राड से वार करते हुए उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। हमला लूट नीयत से किया गया था। घटना के बाद हमलावर 4500 रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने हमलावर की पहचान तो कर ली थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देती रही। इसी बीच निजी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग कृष्ण पाल सिंह तोमर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाते हुए हमलावर की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने हमलावर विवेक कुमार उर्फ नट्टू को टी स्टेट प्रेमनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   भीमताल झील में लहराया तिरंगा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा सरोवर; राष्ट्रप्रेम में रंगा भीमताल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440