व्यापारियों की मांग, अब बाजार को इतने बजे तक खोला जाये…

खबर शेयर करें

व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा है 7 बजे तक बाजार खोले जाने का कोई लाभा: नवीन पांडे सन्नू

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार की व्यापारियों को भ्रमित करने वाली पॉलिसी पर रोष जताया है। साथ ही बाजार के समय को अब रात्रि 9 बजे तक करने की वकालत की गई है। यहां जारी एक बयान में प्रांतीय संगठन मंत्री नवीन पांडे सन्नू ने कहा है कि वर्तमान में कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है सरकार द्वारा रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी गयी है। लेकिन समय 7 बजे तक होने के कारण उसका कोई लाभ व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा है। होटल, रेस्टोरेंट का कार्य शाम के समय में ही होता है। लेकिन आज के समय में व्यापारियों में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। यदि व्यापारियों द्वारा माल तैयार कर रखा जाता है तो 7 बजे लॉक डॉउन होने के कारण बाजार बंद हो जाता है, ऐसे में व्यापारियों का काम कैसे चले। इसलिए सरकार को बाजार का समय अब रात्रि 9 बजे निर्धारित कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार द्वारा बैंकट हाल खोलने की अनुमति भी दी गयी है, इससे व्यापारियों को कोई लाभ नहीं मिलना है। क्योंकि विवाह समारोह में बैंक्वट हॉल में कार्यक्रम करने की स्थिति में कम से कम 40 से 50 व्यक्ति काम करने वाले होते हैं और सरकार द्वारा पूरे कार्यक्रम के लिए 50 लोगों की अनुमति देना न्यायसंगत नहीं है। जब तक कम से कम 300 लोगों को विवाह समारोह में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाती तब तक बैंक्वट हॉल व्यापारी कार्य नहीं कर सकता। सरकार को प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए व्यापारियों को मजबूत तरीके से कार्य करने के लिए सहयोग करना ही होगा। आज के समय के हिसाब से व्यापारियों को व्यापार करने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए कोई भी नियम बनाते समय व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके ही कोई आदेश निकलना चाहिए।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440