गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एवं हॉस्पिटल के चिकित्सक को आया धमकी भरा फोन, पुलिस आई हरकत में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ वैभव कुच्छल को धमकी भरा फोन आया है। फोन में उन्हें तीन करोड़ न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है। चिकित्सक के हॉस्पिटल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दी गयी है।

गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ वैभव कुच्छल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले तो बच्चे की आवाज में बात की। फिर एकाएक वह तीन करोड़ की डिमांड करने लगा। रकम न देने पर फोन करने वाले ने उनके बच्चे के अपहरण की धमकी भी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इधर धमकी भरे फोन के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से मुलाकात की और पूरे मामले से उन्हें अवगत करवाया। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। साथ ही नए गिरोहों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनका कहना है कि अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह भी बताया जा रहा है कि वर्ष 2007 में गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ वैभव कुच्छल की माता की मुजफ्फर नगर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस दिशा में भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। इस संबंध में पुलिस ने डॉ कुच्छल से जानकारी जुटाई है। जिसके आधार पर हत्या से लेकर धमकी भरे फोन तक की कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण तेज, 2.35 लाख नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील, दावे-आपत्तियों पर कार्रवाई जारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440