20 मई से खोले जाएंगे श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट, सेना ने रास्ते से बर्फ हटाने का मोर्चा संभाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा इस वर्ष 20 मई 2023 से आरंभ होने जा रही है। प्रतिवर्ष यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर मार्ग बनाने का कार्य भारतीय सेना के जवान ही करते हैं। ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद, ऑफिसर कमांडर कर्नल सुनील यादव (418 इंडीपेन्डेन्ट इंजीनियर कॉर्प0) की देखरेख में कैप्टन मानिक शर्मा, सूबेदार मेजर नेकचंद एवं हवलदार हरसेवक सिंह पैदल यात्रा मार्ग एवं बर्फ की स्थिति जानने के लिये श्री हेमकुंड साहिब गए।

हेमकुंड साहिब से पहले अटलाकोटी ग्लेशियर है जहां पर 10 फुट के करीब बर्फ जमी है। पावन स्थल श्री हेमकुंड साहिब में भी 8 से 12 फुट तक बर्फ है। सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका है। मौसम की परिस्थिति को देखते हुए भारतीय सेना के जवानों ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है कि 20 अप्रैल से बर्फ कटान व मार्ग बनाने का कार्य सेना द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। 20 मई 2023 से शुरू होने वाली यात्रा में किसी भी प्रकार व्यवधान व विघ्न नहीं आएगा एवं श्रृद्धालु सुखद ढंग से निर्विघ्न यात्रा करके गुरूघर का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

गोविंद घाट गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने भी घांघरिया जाकर ट्रस्ट गुरुद्वारे का निरिक्षण किया। दिनांक 15 अप्रैल से ट्रस्ट के सेवादार एवं अन्य कारीगर इत्यादि यात्रा की तैयारी हेतु घांघरिया गुरूद्वारे के लिये प्रस्थान कर देगें ताकि समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएं एवं भारतीय सेना के ठहरने व लंगर की व्यवस्था की जा सके।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में विद्यार्थियों को सिखाई गई CPR की तकनीक, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के बताए तरीके

इसके अलावा पी. डबल्यू. डी. विभाग के अंतर्गत 70 मजदूर पुलना से घांघरिया तक कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी श्री हिमांशु खुराना हो रहे सरकारी कार्यों पर पूर्ण रूप से नजर बनाए हुए हैं एवं समय-समय पर दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के तीन परिवारों में पसरा मातम, दोस्त से मिलने निकला बेटा अब कभी घर नहीं लौटेगा, तीनपानी हादसे ने छीन ली तीन जिंदगियां

The doors of Shri Hemkund Sahib will be opened from May 20, the army took the front to remove snow from the road

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440