भाजपा महिला मोर्चा की हल्द्वानी नगर मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार, महामंत्री बनी आशा शुक्ला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हल्द्वानी नगर मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारी की घोषणा कर दी है। जिसमें में नगर महामंत्री में आशा शुक्ला की ताजपोशी की गयी है।
मंगलवार की देर सायं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी एवं नगर अध्यक्ष गीता जोशी ने उक्त घोषणा की जानकारी देते हुए बताया कि महामंत्री पद पर आशा शुक्ला के साथ-साथ चित्रा सुयाल व जशोदा सौटीयाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कमलेश साहू, कमला बोरा, मोनिका शर्मा व शोभा आर्या को मंत्री, नीता तिवारी कोषाध्यक्ष, उन्नति पंत को सोशल मीडिया प्रभारी व अम्बिका देवल को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। साथ ही पुष्पा भट्ट, बेबी गोयल, पूजा राठौर, नीलम देवल, माया कश्यप, आशा दरम्वाल, पार्वती बोरा, आशा भट्ट, नीमा गोस्वामी व जानकी थापा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेल, रेनू अधिकारी, कमल नयन जोशी, गजराज बिष्ट, मनोज पाठक, तरुण बंसल सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सरकार की नीतियों का करेंगे प्रचार: आशा
हल्द्वानी।
भाजपा महिला मोर्चा के नगर मण्डल की नवनियुक्ति आशा शुक्ला ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद की गरिमा बनाते हुए पार्टी व जन हित में कार्य करेंगी। उनका कहना था कि वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायेंगी वहीं पार्टी की मजबूती के लिए भी कार्य करेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440