22 अगस्त को मनाया जायेगा रक्षाबंधन का त्योहार: डॉ. आचार्य सुशांत राज

खबर शेयर करें


रक्षाबंधन का त्योहार बहन-भाई के बीच प्रेम का प्रतीक

इस वर्ष रक्षा बंधन के त्योहार पर बन रहा शोभन योग

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की रक्षाबंधन का त्योहार बहन-भाई के बीच प्रेम का प्रतीक है। इसमें बहन भाई को तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना करती है। भाई भी जीवन भर बहन के सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करता है और स्नेह स्वरूप बहन को उपहार भी देता है। इस त्योहार को प्राचीन काल से मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस पर्व को हिंदी पंचांग के श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन मनाएं जाने कि वजह से कई जगह इसे राखी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन 22 अगस्त दिन रविवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त की शाम 03 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी। जो कि 22 अगस्त की शाम 05 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। रक्षा बंधन उदया तिथि में 22 अगस्त को मनाया जाएगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की, भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ होता है। दरअसल शास्त्रों में राहुकाल और भद्रा के समय शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा में राखी न बंधवाने की पीछ कारण है कि लंकापति रावण ने अपनी बहन से भद्रा में राखी बंधवाई और एक साल के अंदर उसका विनाश हो गया। इसलिए इस समय को छोड़कर ही बहनें अपने भाई के राखी बांधती हैं। वहीं यह भी कहा जाता है कि भद्रा शनि महाराज की बहन है। उन्हें ब्रह्माजी जी ने शाप दिया था कि जो भी व्यक्ति भद्रा में शुभ काम करेगा, उसका परिणाम अशुभ ही होगा। इसके अलावा राहुकाल में भी राखी नहीं बांधी जाती है। इस साल राखी का पर्व 22 अगस्त, रविवार को है। इस साल पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू होगी और 22 अगस्त को सर्याेदय पर पूर्णिमा रहेगी। इसलिए 22 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा


इस वर्ष रक्षा बंधन के त्योहार पर शोभन योग बन रहा है और इस वर्ष राखी बांधने के लिए 12 घंटे का मुहूर्त है। रक्षा बंधन 22 अगस्त 2021 को है। पूर्णिमा की तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू हो जाएगी और अगले दिन राखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 अगस्त को रविवार का दिन है।
रक्षा बंधन तिथि – 22 अगस्त 2021, रविवार
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 21 अगस्त 2021, शाम 03ः45 मिनट
पूर्णिमा तिथि समापन – 22 अगस्त 2021, शाम 05ः58 मिनट
शुभ मुहूर्त – सुबह 05-50 मिनट से शाम 06ः03 मिनट
रक्षा बंधन की समयावधि – 12 घंटे 11 मिनट
रक्षा बंधन के लिए दोपहर में समय – 01ः44 से 04ः23 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12ः04 से 12ः58 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 09ः34 से 11ः07 तक
ब्रह्म मुहूर्त – 04ः33 से 05ः21 तक
भद्रा कालः – 23 अगस्त, 2021 सुबह 05ः34 से 06ः12 तक
इस तिथि पर भद्राकाल और राहुकाल का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्राकाल और राहुकाल में राखी नहीं बांधी जाती है क्योंकि इन काल में शुभ कार्य वर्जित है। इस साल भद्रा का साया राखी पर नहीं है। भद्रा काल 23 अगस्त, 2021 सुबह 05ः34 से 06ः12 तक होगा और 22 अगस्त को सारे दिन राखी बंधेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440