युवती ने लगाया युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां राजपुरा में रहने वाली एक युवती ने अपने क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर अभद्रता व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में राजपुरा निवासी युवती ने कहा है कि बीती 6 दिसम्बर की सायं वह घर से बाजार जा रही थी कि तभी मोहल्ले में ही रहने वाले सुमित ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तिरंगे में लिपटा घर लौटा उत्तराखंड का लाल, अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440