कोतवाली में काउंसलिंग के दौरान लड़की के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, मसूरी। यहां कोतवाली में सोमवार को एक दंपति की काउंसलिंग के दौरान अचानक लड़की के पिता की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

63 वर्षीय अमर दास, पुत्र गब्बू दास, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी, अपनी बेटी और दामाद के बीच चल रहे तीन साल पुराने विवाद को सुलझाने के लिए मसूरी आए थे। उनकी बेटी बड़कोट उत्तरकाशी की निवासी है, जबकि दामाद मसूरी का रहने वाला है। इस मामले की काउंसलिंग के लिए जेएम न्यायालय बड़कोट ने दो प्रोविजन अधिकारी नियुक्त किए थे। मसूरी पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली में काउंसलिंग हो रही थी, जिसमें दोनों पक्षों के परिवारजन भी उपस्थित थे।

काउंसलिंग के दौरान अमर दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे कुर्सी से नीचे गिर गए और उनके मुंह से खून आने लगा। पुलिस ने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से उन्हें मसूरी कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   पथरेश्वर महादेव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा: अवैध संबंध और ब्लैकमेल बना दो साधुओं की हत्या की वजह

घटना के बाद मसूरी पुलिस ने मृतक के शव को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सोमवार शाम नायब तहसीलदार कमल राठौर ने पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की। मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की जाएगी। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440