उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा अंकुश, सरकार जारी करेगी टोल फ्री नंबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि और अभिभावकों पर किताबें व ड्रेस खरीदने के दबाव की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती को टोल फ्री शिकायत नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोई भी निजी विद्यालय तीन वर्षों तक फीस नहीं बढ़ा सकता, लेकिन यदि कोई स्कूल अनुचित रूप से शुल्क बढ़ाता है या अभिभावकों को विशेष दुकानों से किताबें व ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर करता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

सरकार जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी करेगी, जिस पर अभिभावक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा, शिकायतों को लेकर अभिभावक मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) से भी संपर्क कर सकते हैं।

सरकार के इस कदम से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है और निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लग सकेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440