वोटर लिस्ट सुधारने को उमड़ी भीड़! हल्द्वानी के एक बूथ पर 210 मतदाताओं ने जमा किए दस्तावेज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत हल्द्वानी में मतदाता तेजी से अपने अभिलेखों का सत्यापन और संशोधन कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बुधवार को वार्ड नंबर-18 के बूथ नंबर-80 स्थित प्राथमिक विद्यालय जेल रोड मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा कर मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया पूरी की।

बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) गीता अधिकारी ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 380 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से करीब 210 मतदाता निर्धारित तिथि पर मतदान केंद्र पहुंचे और आवश्यक प्रपत्रों के साथ अपने दस्तावेज जमा किए। इन सभी आवेदनों को निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन के लिए अग्रेषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब भी करीब 170 मतदाता केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे सभी मतदाताओं को दोबारा सूचना भेजी जा रही है, ताकि वे जल्द से जल्द अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें और मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों का समय रहते सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

बीएलओ गीता अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, पिता या पति का नाम अथवा अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए सभी पात्र मतदाता समय पर अपने दस्तावेज जमा करें। इससे भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सही और अद्यतन विवरण सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी चुनावों में सभी नागरिक बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है तो निर्धारित समय के भीतर संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।

बीएलओ गीता अधिकारी ने कहा कि हमारे बूथ पर 380 मतदाताओं को दस्तावेज सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए गए थे। आज लगभग 210 मतदाताओं ने अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं। शेष मतदाताओं को पुनः सूचना भेजी जा रही है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का रिकॉर्ड सही और अद्यतन हो, ताकि मतदान के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440