राज्यपाल ने दी डा0 अम्बेडकर जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि सामाजिक न्याय व समतामूलक समाज के प्रबल पक्षधर डा0 अम्बेडकर दलितों, गरीबों और निराश्रित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे। उन्होंने समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्ग के लाखों लोगों को आशा दी। हमें उनके जीवन दर्शन का अनुसरण करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण के प्रयासों हेतु हम उनके सदा आभारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बहनों को बहुत समझाया, नहीं मानीं…’ भाई ने पुलिस के सामने खोला कत्ल का राज, चरित्र पर शक से लेकर संपत्ति विवाद तक जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440