दूल्हा निकला कोरोना संक्रमित, दुल्हन समेत 16 क्वारंटाइन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां कांवली रोड निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक की 29 जून को शादी हुई थी, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 16 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एम्स के दो चिकित्सक भी शामिल हैं।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सैंपलिंग में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एम्स में डी.एम नेफ्रोलॉजी कोर्स की 30 वर्षीय महिला चिकित्सक का बीती छह जुलाई को एम्स ओपीडी में आकोरोना सैंपल लिया गया था। वो पॉजिटिव आया है। चिकित्सकों ने उन्हें एम्स के कोविड वॉर्ड में भर्ती कर दिया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल निवासी 30 वर्षीय महिला चिकित्सक छह जुलाई को हावड़ा कोलकाता से ऋषिकेश आई थी, जिसके बाद से ही उन्हें सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में क्वारंटाइन किया गया था। दूसरा मामला एम्स के एनाटॉमी विभाग के 28 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट का है, जो गौतमबुद्धनगर उत्तरप्रदेश निवासी हैं। वह एक मार्च से वह अवकाश पर थे और छह जुलाई को नोएडा से ऋषिकेश पहुंचे। इसके बाद उसी दिन उनका कोरोना सैंपल लिया गया और उन्हें सीमा डेंटल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया गया। तीसरा मामला उत्तरप्रदेश का है। थानाभवन, शामली उत्तरप्रदेश निवासी एक 56 वर्षीय व्यक्ति बीते माह 26 जून को सड़क दुर्घटना में घायल होकर एम्स इमरजेंसी में आए थे। इन्हें पिछले दो दिनों से निमोनिया के लक्षण भी थे, जिसके बाद इनका पहला कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि नेगेटिव आया था। एम्स के आइसोलेशन वॉर्ड क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती इस मरीज का छह जुलाई को दूसरा कोविड सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल, मरीज को आइसोलेशन से कोविड वॉर्ड के आइसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, चौथा मामला हरिद्वार जिले का है। धारीवाला, हरिद्वार निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति का बीती चार जुलाई को कोरोना सैंपल लिया गया था। यह व्यक्ति चार जुलाई को अपने चोटिल बच्चे को लेकर एम्स इमरजेंसी पहुंचा था, जहां उसका कोरोना सैंपल लिया गया था और अगले दिन डॉक्टर की सलाह के खिलाफ घर चला गया। यह व्यक्ति एसिम्टमेटिक है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
संस्थान में उपलब्ध कराए गए नंबर को ट्रेस करने पर शख्स से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पांचवां मामला वीरपुर खुर्द ऋषिकेश निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति का है, जो एम्स में भर्ती हैं। इनका सात जुलाई को कोरोना सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही छठा मामला हरिद्वार का है। शिवालिक नगर हरिद्वार निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति जो बुखार और खराब गले की शिकायत के साथ एम्स ओपीडी में आए थे, जहां इनका सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   25 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440