दो बच्चो के पिता की करतूत, रात के अंधेरे में किशोरी को बनाया हवस का शिकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं में श्रमिक मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी के साथ रात के अंधेरे में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना श्रमिक खड्डी मोहल्ला निवासी शाबाज खान उर्फ शहनवाज पुत्र बुद्धन आधी रात को पड़ोस में रहने वाले एक श्रमिक के घर में जा घुसा गया और वहां से किशोरी को डरा धमका कर अपने घर ले गया। शाबाज खान ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया और किसे से कहना पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता के परिवार के सदस्य ने कोतवाली लालकुआं पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी। और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कहा कि उनका पड़ोसी आरोपी शाबाज खान लंबे समय से उनकी नाबालिक पुत्री पर बुरी नजर रखता था। उसने जबरन उसे दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा किए गए दुष्कर्म से नाबालिक एकदम बदहवास हो गयी है। जिस पर पुलिस ने आईपीसी तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी शाबाज खान को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि से ठंड लौटी, किसानों की बढ़ी चिंता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440