बेवफा निकला पति, गर्भवती पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ हुआ फरार, ये है पूरी कहानी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, सितारगंज। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

सितारगंज के ग्राम साधुनगर की निवासी सोनिया कौर ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसका विवाह पिछले साल ग्राम विडोरा मझोला निवासी डिंपल सिंह के साथ हुआ था। विवाह के सात महीने बाद ही पति, सास कुलवंत कौर और ननद सुनीता कौर ने गाड़ी की मांग शुरू कर दी। दहेज की इस मांग को पूरा न करने पर ससुरालियों ने उसे गाली-गलौज और मारपीट का शिकार बनाया।

सोनिया ने आरोप लगाया कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ भाग गया है और इससे पहले भी उसने एक अन्य महिला से शादी की थी और उसे छोड़ दिया था। सोनिया का कहना है कि वह गर्भवती है और पति ने उसे तलाक देने की धमकी दी है। 25 मई को उसकी सास ने उसे जबरदस्ती मायके भेजते हुए कहा कि पति भाग गया है, अब वह ससुराल में क्या करेगी।
पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440