व्यापारियों के हितों का होगा समाधान, व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा : मनीष अग्रवाल

खबर शेयर करें

अध्यक्ष पद को भारी समर्थकों के साथ कराया नामांकन

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय नगर उद्योग की ग्रामीण इकाई कुसुमखेड़ा मुखानी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनीष अग्रवाल का कहना है कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में टायलेट बनाने की है। इस क्षेत्र में सार्वजनिक टायलेट नहीं होने के कारण यहां के व्यापारियों के साथ यहां आने वाले ग्राहकों केा परेशानी झेलनी पड़ती हैं। अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए कार्य किया जायेगा और किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे वे क्षेत्र में महिलाओं के सुरक्षा के हितों के लिए भी प्रतिबद्व हैं और यहां के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए वे एसएसपी से मिलकर समस्याओं के उनके समक्ष रखेंगे। वहीं यातायात की समस्याओं को भी प्रशासन को रूबरू कराया जायेगा। वहीं अग्रवाल ने कहा कि वे कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के बाद अपनी योजना की रूपरेखा बनायेंगे।
अग्रवाल ने कहा कि इससे पूर्व भी वह व्यापारियों के हितों में कार्य करते आये हैं और भविष्य में भी करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए एक ही पर्चा लिया गया है जिससे अग्रवाल के अध्यक्ष चुना जाना तय है।
इधर मनीष अग्रवाल ने अपने भारी समर्थकों के साथ नामांकन कार्यालय में अपना नामांकन कराया। इस अवसर पर हरिमोहन अरोरा, धीरज पांडे, नन्दकिशोर लाला जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, पवन जोशी, हेमन्त शर्मा, विशाल शर्मा, राजू, निशान्त वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440