साल 2020 का आखिरी चंद्रगहण 30 नवंबर को

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आचार्य सुशांत राज ने बताया की साल 2020 का आखरी चंद्रगहण 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। इस साल 6 ग्रहण लगने थे लेकिन ये तीसरा होगा। 30 नवंबर के दिन दोपहर 1.04 बजे से ग्रहण लगना शुरू होगा और 5.22 मिनट कर रहेगा। 30 नवंबर को लगने जा रहा चंद्रग्रहण एशिया के कुछ देशों में देखा जा सकेगा। ये चंद्रग्रहण अमेरिका में दिखेगा, साथ ही ऑसट्रेलिया समेत प्रशांत महासागर में ये दिखेगा।
आचार्य सुशांत राज ने बताया की इस बार चंद्रग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसकी एक यही वजह मानी जा रही है कि ये उपछाया चंद्रग्रहण है। वैसे चंद्रग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले से लग जाता है साथ ही ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक काल खत्म हो जाता है।
-चंद्रगहण के दौरान भगवान की मूर्ति को भूल कर भी ना छुये।
-घर में मंदिरों के कपाट बंद कर दें ।
-गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिये।
-ग्रहण के वक्त भूल कर भी नाखून और बाल ना कांटे, अशुभ माना जाता है।
-इस पूरे वक्त के दौरान ना तो कुछ खाये और ना ही कुछ बनाये।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440