बदमाश चाकू से करने वाला था वारदात, आया पुलिस के गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह रात्रि में चाकू लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने बदमाश को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात लाल स्कूल के पास संदिग्धावस्था में घूम रहे युवक को दबोच लिया गया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से अदद चाकू बरामद हुआ है। आरोपी ने अपना नाम इरशाद पुत्र नवी अहमद निवासी इंदिरा नगर ठोकर बताया है। पुलिस के अनुसार वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी का अपराधिक इतिहास भी है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में 13 बार जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट में कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440